हड़ताल स्थगित होने की फेक न्यूज़ प्रसारित कर रहे है जो उचित नहीं- प्रांताअध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरें
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज मुझेऐसा पता चला है कि कुछ लोग हड़ताल स्थगित होने की फेक न्यूज़ प्रसारित कर रहे है जो उचित नहीं है छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ इस आंदोलन का प्रायोजक संगठन है इसलिए जब तक प्रायोजक संगठन के प्रांतीय निकाय की ओर से कोई निर्णय प्रसारित न हो तब तक हड़ताल पर डटे रहें और जो समर्थन दे रहे हैं उन्हें भी शांतिपूर्वक आग्रह कर संगठन में बनाए रखें यदि वे नहीं आना चाहते हैं तो उन्हें जबरदस्ती दबाव ना डाले। कल दिनांक 15 /2/ 2022 को रायपुर में बूढ़ा तालाब के पास धरना स्थल पर दिन के 12:00 बजे तक सभी सदस्य अनिवार्य रूप से पहुंचे जिले में आंदोलन संचालन के लिए एक-दो व्यक्ति रह सकते हैं जो पंडाल में आंदोलन को बनाए रखेंगे। सभी व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचे, यदि अन्य समर्थक संगठन के पदाधिकारी/ सदस्य रायपुर धरना स्थल आना चाहे तो उन्हें भी सम्मान पूर्वक साथ लेते आवें। सभी माँग पूरी होने तक हड़ताल अनवरत जारी रहेगा।

