छत्तीसगढ़रायपुर

नायब तहसीलदार के मारपीट का मामला  राजस्व  अधिकारियों की हड़ताल का दूसरे दिन जारी है

Spread the love

 

रायपुर। जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज राजधानी रायपुर में प्रदेश भर के राजस्व अधिकारियों की हड़ताल दुसरे दिन  जारी है  राजस्व अधिकारियों के हड़ताल की वजह से तहसील कार्यालयों में कामकाज ठप्प पड़ गया है और आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल रायगढ़ के एसडीएम और तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिकों और भृत्य के साथ वकीलों का विवाद हो गया। जिसके बाद नौबत मारपीट पर आ गई। बीच बचाव करने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के साथ भी वकीलों द्वारा मारपीट किये जाने का आरोप है।

घटना से नाराज कनिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने राजधानी के धरना स्थल में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल का आज दूसरा दिन है।

हड़ताली राजस्व अधिकारी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ ही राजस्व न्यायालय में 1-4 का गार्ड नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी मांग है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाया जाना चाहिए।