अरपा भैंसाझार नहर में डूब गया युवक, गोताखोर भी नहीं ढूँढ पाए
कोटा के पास स्थित अरपा भैंसाझार बैराज नहर मे नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने गोताखोर के सहायता ली लेकिन देर शाम तक उसे ढूँढ नहीं पाई। बुधवार को देवरीखुर्द तोरवा। निवासी प्रदीप यादव 26 वर्षीय अपने दोस्तों चंदन दास के साथ अरपा भैंसाझार बांध में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के बाद दोनो दोस्त नहाने लगे। इसी दौरान गहराई में प्रदीप यादव डूबने लगा। उसके दोस्त चंदन दास ने उसकी मदद करनी चाहि लेकिन देखते ही देखते प्रदीप यादव आंखों से ओझल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सक्रिय होने पर गोताखोरों ने प्रदीप यादव को ढूंढ निकालने की कोशिश की लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण वे कामयाब ना हो पाए। अब गुरुवार सुबह गोताखोर एक बार फिर से प्रदीप यादव की तलाश करेंगें। अनुमान लगाया जा रहा है कि गहरे पानी में डूब जाने से अब तक प्रदीप यादव की मौत हो चुकी होगी।

