छत्तीसगढ़ सरकार

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर/२०२२/ ग्रहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने बधाई संदेश में श्री साहू ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के उत्तरोत्तर उन्नति के लिए कामना की है।