गोंड़ महासभा के महाधिवेशन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 अप्रेल को बोडराबांधा आएंगे
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अखिल भारतीय गोंड़ अमात समाज केंद्रीय समिति बिंद्रानवागढ़ का महाधिवेशन 16 एवं 17 अप्रैल 2022 को स्थान – बोडराबांधा, विकासखंड- फिंगेश्वर, जिला- गरियाबंद में आहूत है।
कार्यक्रम में द्वितीय दिवस 17 अप्रैल 2022 के मुख्य अतिथि हेतू श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
को श्री शिशुपाल शोरी अध्यक्ष अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा, विधायक ,संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में आमन्त्रित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 17 अप्रैल को कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान किए।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र सिंह अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव, भागसिंह ठाकुर,खेदुराम नेगी उपाध्यक्ष,रंजीत सिह ठाकुर छुरा राज अध्यक्ष,भागसिंह कोमर्रा, डागेश्वर नेगी, छबीलाल नेताम, वीरेंद्र कमलेश उपस्थित थे।

