ग्रामीण विशेषसामाजिक

पहारिया महोत्सव देव शक्तियों की पूजन के साथ होगा प्रारंभ*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
बारह पाली बाबा पहारिया देव कमेटी द्वारा आदि-अनादि काल से आदिम परंपरा का निर्वहन बारह पाली के आराध्य शक्ति पहारिया बाबा के ठाना में आदिम रीति रिवाज व संस्कृति के अनुरूप उन्हीं के बताएं अनुसार धमतरी जिला एवं कांकेर जिला के आश्रित देव शक्तियों के सानिध्य में मरका पंडुम आमा जोगानी पहारिया महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है प्रथम दिवस 13 अप्रैल 2022 को दोपहर 3:00 बजे देव शक्तियों का आगमन होगा एवं संध्या 6:00 बजे देवी यात्रा कार्यक्रम होगा द्वितीय दिवस दिनांक 14 अप्रैल 2022 को प्रातः देव शक्तियों का सेवा पूजा, नार गायता का सम्मान, पटेलों का सम्मान वरिष्ठ समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं विशेष सहयोग करने वालों का सम्मान किया जावेगा दोपहर 2:00 बजे मंचीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री कवासी लखमा जी मंत्री उद्योग एवं आबकारी छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री भानुप्रताप ठाकुर अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़, माननीय श्री नीलकंठ टेकाम प्रांताध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, माननीय श्री शिशुपाल शोरी विधायक कांकेर, संसदीय सचिव, माननीय श्रीमती डॉ. लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा, उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, माननीय श्रीमती रंजना साहू विधायक धमतरी एवं आर एन ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ छत्तीसगढ़ को आमंत्रित किया गया है। सामाजिक जनों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील अध्यक्ष ईश्वर लाल मंडावी पहारिया कोन्हा, सचिव हिंछा राम मंडावी मुरूमतरा, कोषाध्यक्ष रामभरोस कोर्राम खंभेश्री पारा द्वारा की गई है।