छत्तीसगढ़सामाजिक

गोंडवाना गोंड महासभा को छत्तीसगढ़ में नीलकंठ टेकाम जी के नेतृत्व में एकजुट करने का लिए संकल्प

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
महासभा के संभागीय संयोजक रामचंद्र ध्रुव मनोनीत
गोंडवाना गोंड महासभा की संभागीय बैठक बिलासपुर में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी (आई ए एस) संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सचिव आर.एन. ध्रुव की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। महासभा के विस्तार हेतु संभागीय संयोजक के रूप में श्री रामचंद्र ध्रुव को बिलासपुर संभाग का संयोजक मनोनीत किया गया। महासभा द्वारा सरगुजा और सूरजपुर जिलों में फैली परसा कोयला खदान परियोजना के लिए रामानुजनगर वन क्षेत्र में वन विभाग द्वारा पेड़ काटे जाने की निंदा के साथ कड़ा विरोध करते हुए जंगल बचाने के लिए लंबे समय से साल्ही, फतेहपुर, हरिहरपुर के आदिवासी समाज के आंदोलन को तन- मन- धन से समर्थन हेतु महासभा को एकजुटता के साथ आगे आने का आह्वान किये। फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने का निर्णय लिए। कुछ लोगों द्वारा महासभा को तोड़ने का कुत्सित प्रयास किए जाने की घोर निंदा की गई। छत्तीसगढ़ में महासभा को श्री नीलकंठ टेकाम जी के नेतृत्व में सभी सामाजिक जन कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता के साथ मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिए। इस अवसर पर आर एस पोर्ते,अकत ध्रुव, एसआर मरकाम, एल एल मरावी, श्रीराम ध्रुव, आरके नेताम, चतुर सिंह नेताम ,जितेंद्र कुमार ध्रुव, त्रिलोकी मार्को ,मेला राम ध्रुव, बुधराम सिंह ध्रुव, भरत लाल मार्को ,करण सिंह मरावी, गोरेलाल नेटी, रमेश ध्रुव, हरीश मंडावी, अनूप सिंह धुर्वे ,रामेश्वर धुर्वे, बलदाऊ सिंह ध्रुव, राजेंद्र सिंह नेताम सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।