ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

CG BIG BREAKING: राज्यपाल उइके की पहल से हजारों वनवासियों को मिली राहत, नगर पंचायतों में शामिल ग्राम पंचायतों को पृथक करने संबंधी अधिसूचना प्रकाशित

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके के सतत् प्रयासों से राज्य के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के अनेक गांवों के रहवासियों को बड़ी राहत मिली है. राज्यपाल को अनुसूचित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने अनेकों बार ज्ञापन देकर अनुरोध किया था कि पांचवी अनुसूची के क्षेत्र के तहत् आने वाली ग्राम पंचायतें जो पूर्व में नगर पंचायत में शामिल कर ली गई थी, उन्हें पुनः ग्राम पंचायत बनाया जाए, क्योंकि नगर पंचायत में शामिल होने के कारण उन गांवों में आरक्षण में परिवर्तन, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलने वाली राशि एवं अन्य लाभ नहीं मिल पा रहा था.

इस पर राज्यपाल उइके ने पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए वनवासियों के अधिकार के लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को समय-समय पर पत्र लिखकर निर्देश दिए थे. उइके ने राष्ट्रपति को भी पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया था. पांचवी अनुसूची के क्षेत्रों में राज्यपाल को विशेषाधिकार होता है.