ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

शिक्षा विभाग बिग ब्रेकिंग : 15 जून से शुरू होंगे राज्य में अंग्रेजी मीडियम के स्कूल…. DPI ने सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र…. जिन जिलों में स्कूल खोलने में दिक्कत, वहां से 5 दिन के भीतर रिपोर्ट की तलब

Spread the love

Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

रायपुर 24 अप्रैल 2020। कोरोना की वजह से प्रदेश के स्कूल अभी भले ही बंद पड़े हों, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग लॉकडाउन के बाद की गतिविधियों पर अभी भी पूरा फोकस किये हुए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में 15 जून से अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इस बाबत डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने सभी 28 जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखकर अंग्रेजी स्कूल खोलने को लेकर जानकारी मांगी है।

Watsapp

जितेंद्र शुक्ला ने पत्र में लिखा है कि अंग्रेजी स्कूलों को 15 जून से खोलने की प्रस्तावित तारीख के मुताबिक खोलने की पूरी व्यवस्था कर ली जाये, अगर किसी कारण की वजह से स्कूल प्रारंभ नहीं हो पा रहे हैं तो 5 दिन के भीतर उसकी जानकारी उपलब्ध करायी जाये।

सभी कलेक्टरों को इस बाबत निर्देश दिया गया है कि वो कोरोना के मद्देनजर जारी गाईडलाइन के मुताबिक अंधोसंरचना तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दें। साथ ही राशि बाबत भी जानकारी शिक्षा विभाग ने जारी की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *