कृषिछत्तीसगढ़रायपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बैंक के नया रायपुर स्थित प्लॉट में 101 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज भारतीय स्टेट बैंक से उप महाप्रबंधक राधा कृष्ण राव जी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक संवहनीयता अर्थात सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर बहुत ही तल्लीनता से कार्य कर रही है और विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आज स्टाफ सदस्यों के द्वारा एवं उनके परिवारों के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक रायपुर क्षेत्र, नया रायपुर सुचित्रा जैन तथा मुख्य प्रबंधक सुसीम बोस , भंडारी, रजनीश यादव , राजेश पंतुला, माधुरी घोड़के , बीरबल केरकेट्टा सहित रायपुर नगर के शाखा प्रबंधक अपने परिवार जनों के साथ उपस्थित रहे।वन विभाग की तरफ से कौशलजी, भूपेंद्र यादव, वर्मा जी उपस्थित रहे। भारतीय स्टेट बैंक के प्लॉट पर वृक्षारोपण के साथ साथ रायपुर अंचल के अधीन आने वाली कांकेर जगदलपुर भिलाई क्षेत्र के शाखाओं में भी वृक्षारोपण का कार्य किया गया।