बरबसपुर में गोंड़वाना समाज समन्वय समिति भानुप्रतापपुर के तत्वाधान में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज आज दिनांक 09-06-2022,दिन गुरुवार, बरबसपुर में गोंड़वाना समाज समन्वय समिति भानुप्रतापपुर के तत्वाधान में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर संभागीय नियमावली के संबंध में जानकारी दी गई,संभाग से बने नियम को क्षेत्र,गांव तक जानकारी देकर सामाजिक नियमावली में एकरूपता लाने का प्रयास किया जा रहा है,गोंड़वाना समाज समन्वय समिति भानुप्रतापपुर के ओर से सामाजिक,आर्थिक,शैक्षणिक कार्य के संबंध में जानकारी दी गई,जिसमें सामाजिक कार्य मे समाज के परंपरानुसार रूढ़िगत तरीके से कर अपने समाज की परंपरा को सुरक्षित रख कर प्राप्त हो रही योजनाएँ को बचा सकते हैं,और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे,आर्थिक रूप से मज़बूत होंगे तो शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे,चाहे व्यवसाय के क्षेत्र में,राजनीति के क्षेत्र में,उन्नत कृषि के क्षेत्र में,नौकरी के क्षेत्र जाकर समाज को उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ा सकते हैं समाज का विकास कर सकते हैं,साथ ही जन्म नेंग,विवाह नेंग एवम मृत्यु नेंग के संबंध में जानकारी दिया गया आज के कार्यशाला में संभागीय महासचिव श्री सदे सिंह कोमरा, जिला अध्यक्ष श्री मानक दरपट्टी,ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरीश चंद कावड़े,सचिव श्री कांशीराम दर्रो,श्री लालसिंह पोटाई, दीपक दर्रो,श्री सुनाराम तेता,श्रीमती रामबाई गोटा, क्षेत्र अध्यक्ष कृष्णा पोटाई,श्री बलिराम कोरचा जी एवम क्षेत्र के भारी संख्या में सगाजन उपस्थित हुये।

