गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन एवं कोया भुमकाल क्रांति सेना का पुनर्गठन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन एवं गोंडवाना समाज डौण्डी के संयुक्त तत्वाधान में बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर गोंडवाना समाज 70 सर्कल गाँवों द्वारा चयनित युवाओं एवं छात्रों को विशेष अतिथियों तथा सगा-भूमकालों द्वारा स्टूडेंट्स यूनियन, कोया भुमकाल क्रांति सेना के विभिन्न पदों पर मनोनयन कर युवा विंग का पुनर्गठन किया गया। केबीकेएस डौण्डी से आए मास्टर ट्रेनर खोरबाहरा मंडावी ने केबीकेएस की व्याख्या उनके कार्यशैली पर पूरे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में अच्छे समाज की निर्माण करना चाहते हैं, हक और अधिकार के साथ समाजिक जीवनशैली अपनाना चाहते हैं तो आज समाज को जरूरत हैं आप जैसे युवाओं में बहने वाली विचारधारा, ऊर्जा, जोश-जज्बा का, केबीकेएस के परिचय बताते हुए कहा कि यह कोई संगठन नहीं ये विचारधारा हैं जो सतत् कार्यों के रूप में बहती रहती हैं। गोंडवाना समाज के अध्यक्ष आत्माराम कौडौ ने अपने संबोधन में छात्रों एवं युवाओं से आग्रह किया कि गोंडवाना आंदोलन को गति देने एवं छात्र छात्रों के मुद्दों में गंभीर रहने वाले जीएसयू एवं कोयापुनेम, संवैधानिक अधिकार, पर्यावरण के मूल्यों के लिए केबीकेएस का समाज में होना आवश्यक हैं तथा युवा विंग को इन गतिविधियो में अग्रणी होना समाज के प्रति मूल कर्तव्य हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि गोंडवाना गोंड महासभा बालोद के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल कुंजाम द्वारा चुनाव नहीं चयन के आधार पर 70 सर्कल से आए चयनित छात्रों एवं युवाओं को विभिन्न पदों पर मनोनयन कर विशेष जिम्मेदारी दिया गया।राधिका हिडको, तुलेश्वर हिचामी, पवन गोटा,माधुरी मंडावी, शिवरानि नेताम,गौरव कोड़ो,जागृति टेकाम, परदेशी राम कोरेटी, खिलावन नेताम, निलिमा श्याम, धन्नु नूरुटी को विभिन्न पदों पर सगा-भुमकालों के अनुशंसा पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में मोहन तारम, अर्जुन कुमेटी, गौतम मानकर, मदन कोरेटी, गणेश सेवता, सुनील कोरेटी, पायल कोर्राम, भीष्म कुंजाम, रुस्तम मंडावी, बंशी कुंजाम् उपस्थित थे।

