बालोद जिले में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिक जो अपना घर जाना चाहते हैं, वह संबंधित पंचायत सचिव अथवा कंट्रोल रूम में सम्पर्क करें
- Published: April 25, 2020 Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

कलेक्टर रानू साहू ने बताया कि बालोद जिले में फंसे छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिले के श्रमिक जो अपना घर जाना चाहते हैं, वह संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, तहसीलदार या एस.डी.एम. से शीघ्र सम्पर्क करें।
जिला कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में भी अपनी जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक- 07749-223950 है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में फंसे अन्य राज्य के श्रमिक वर्तमान में जहॉ हैं, वहीं रहेंगे। शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार उनको बाद में भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
