अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की पुजारी पार्क स्थित कमर्शियल शाखा रायपुर में उप महाप्रबंधक श्री संदीप चौधरी के मार्गदर्शन में
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की पुजारी पार्क स्थित कमर्शियल शाखा रायपुर में उप महाप्रबंधक श्री संदीप चौधरी के मार्गदर्शन में योग पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में फिटनेस क्लब की संचालिका श्रीमती सरस्वती कौशिक को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया उन्होंने योग एवं प्राणायाम की विभिन्न स्वरूपों से परिचय कराया बैंक कर्मचारियों के लिए यह किस तरह उपयोगी है यह भी बताया कुछ ऐसे योगाभ्यास भी सिखाए जिन्हें कार्यस्थल पर ही बिना किसी बाधा या रुकावट की किया जा सकता है इस अवसर पर उप महाप्रबंधक श्री चौधरी जी ने भी योग की महत्ता बताई साथी इस तरह के अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की इस सफल कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्यों की उपस्थिति एवं सहभागिता महत्वपूर्ण रही अंत में श्री निरंजन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और इसके साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

