Uncategorized

देश के 289 जिलों में नहीं कोरोना के एक भी केस, यहां खत्म हो सकता है लॉकडाउन, जानिए कितने जिलों को करना होगा इंतजार

Spread the love

  • RAIPUR
  •  Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws
देश के 289 जिलों में नहीं कोरोना के एक भी केस, यहां खत्म हो सकता है लॉकडाउन, जानिए कितने जिलों को करना होगा इंतजार

दिल्ली:देशभर के जिन जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं, उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों के सख्त पालन की हिदायत के साथ 3 मई के बाद खोल दिया जाना चाहिए। लेकिन COVID-19 मामलों वाले जिलों में संक्रमणों का पता लगाने के ठोस कदम उठाने के साथ-साथ, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम सघन तौर पर चलाया जाना चाहिए, ताकि फैलते संक्रमण का पता लगाया जा सके और उसे ससमय रोका जा सके।

पिछले सप्ताह जब नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों की बैठक हुई, तब यह बात उभरकर सामने आई और इस पर आम सहमति बनी। देश में एक महीने पहले लगाए गए लॉकडाउन की समीक्षा करने और आगे की रणनीति पर विचार के लिए विशेषज्ञ समूह की बैठक बुलाई गई थी। हालांकि, अब सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली मीटिंग पर है जो सोमवार (27 अप्रैल ) को निर्धारित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में लॉकडाउन को खत्म करने या उसे आगे बढ़ाने पर ठोस रणनीति और रोडमैप बनाया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया, “बैठक में एक स्पष्ट विचार जो उभरकर आया, वह यह है कि बिना किसी मामले वाले जिलों में लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन अंतिम रोडमैप में राज्यों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। इसीलिए सोमवार की बैठक में ही  स्पष्ट हो पाएगा।” इस सप्ताह के शुरुआत में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, देश के 718 जिलों में से 429 जिलों में कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, लेकिन  289 जिले ऐसे हैं, जहां कोई मरीज नहीं हैं।

सूत्रों ने कहा, अब तक, सरकार की रणनीति में शामिल विभिन्न समितियों में विचार-विमर्श से दो विकल्प सामने आए हैं। उनमें से एक हॉटस्पॉट और गैर-हॉटस्पॉट का वर्गीकरण कड़ाई से किया जाना चाहिए। दूसरा कि वर्तमान व्यवस्था को लागू रखा जाय, जिसमें केंद्र राज्यों के लिए दिशा-निर्देश तैयार करे और राज्य उसका सख्ती से पालन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *