राष्ट्रीय स्तर पर विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित होगा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंडवाना गोंड महासभा के बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा की महत्वपूर्ण बैठक वनश्री रायपुर में प्रांताध्यक्ष माननीय श्री नीलकंठ टेकाम संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता एवं छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा , छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव विधायक कांकेर श्री शिशुपाल शोरी, विधायक अंतागढ़ श्री अनूप नाग, विधायक मानपुर मोहला श्री इंद्रशाह मंडावी, राष्ट्रीय महासचिव सामान्य प्रभाग लोकेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रभाग श्रीमती कांति नाग के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा सबके सहयोग से 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस न्यायधानी बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन करने का निर्णय लिए।महासभा द्वारा राष्ट्रीय स्तर का युवक- युवती परिचय सम्मेलन अक्टूबर 2022 में व्यापक स्तर पर कराने का निर्णय लिया गया। महासभा द्वारा बलौदाबाजार जिला में इस बार गोंडवाना सामूहिक सामाजिक विवाह का भव्य विराट आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया। बलौदा बाजार जिला के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष राम ध्रुव जी को प्रत्येक गांव, प्रत्येक चक क्षेत्र तक प्रचार प्रसार हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई। महासभा के महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। महासभा छ. ग. के नव मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी को पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर द्वारा आइटम गर्ल कहे जाने की महासभा द्वारा घोर निंदा की गई। साथ ही जब तक चंद्राकर जी माफी नहीं मांगेंगे तब तक पूरा प्रदेश भर में आंदोलन किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। छत्तीसगढ़ कैबिनेट में पेसा कानून का नियम प्रस्ताव पारित करने पर महासभा की ओर से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किये। बैठक का संचालन महासचिव आर एन ध्रुव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री गणेश ध्रुव सदस्य जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन
श्री मोहित ध्रुव सदस्य मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन, श्री चंद्रिका प्रसाद ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष ,श्री रघुराज सिंह मरकाम प्रदेश उपाध्यक्ष बिलासपुर,श्री फूलसिंह नेताम प्रांतीय कोषाध्यक्ष सेवानिवृत अपर कलेक्टर,श्री विजय कौशिक संयुक्त सचिव महासमुंद,श्री जागेश्वर नेताम संयुक्त सचिव जांजगीर चांपा, श्री सुरेश खुसरो संयुक्त सचिव मुंगेली,श्रीमती उत्तरा मरकाम प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग गुरुर बालोद,श्री रोहित कुमार मरकाम मीडिया प्रभारी बलौदा बाजार,श्री हेमंत कुमार ध्रुव उप कोषाध्यक्ष,श्री राम ध्रुव जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार,श्री सरवन सिदार जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा,श्री परमेश्वर सिंह जगत सभापति कोरबा,श्री आर सी ध्रुव संभागीय संयोजक बिलासपुर,श्रीमती शशि जगत महासचिव महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ, श्री आर.के. पोयम प्रदेश सदस्य,श्री टामेश्वर ठाकुर ,श्रीमती नीरा सिदार प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग सक्ति,श्रीमती गैंदी ठाकुर प्रांतीय कोषाध्यक्ष महिला प्रभाग गरियाबंद,श्री भागसिंह ठाकुर प्रांतीय संयुक्त सचिव युवा प्रभाग गरियाबंद, श्री मनमोहन सिंह गोंड जिला अध्यक्ष संघ जांजगीर चांपा,श्री त्रिलोकी मार्को बिलासपुर, श्री अनूप धुर्वे बिलासपुर, श्री बलदेव ध्रुव , श्री वीरेंद्र मरावी जिला अध्यक्ष मुंगेली,श्री उत्तम कुमार धुर्वे मुंगेली,श्री क्षेत्रपाल धुर्वे मुंगेली, श्री जागेश्वर ध्रुव मुंगेली,श्री राम जी धुर्वे मुंगेली,श्री ताहरसिंह ठाकुर महासमुंद,राम कुमार ठाकुर,शिवशोभन ठाकुर, रामखिलावन ध्रुव,श्री रामायण ध्रुव,श्री गनपत ध्रुव,श्री केशव सिदार जांजगीर चांपा,श्री शोभा सिदार जांजगीर चांपा,श्री सत्य प्रकाश सिदार जांजगीर चांपा ,श्री राजाराम सिदार,श्री राजेंद्र ध्रुव,श्री राजेंद्र टेकाम, श्री विजय कुमार मरकाम,श्री बीएस मरकाम,चंद्रभान ठाकुर जिला अध्यक्ष दुर्ग ,श्रीमति अश्लेष मरावी उपाध्यक्ष ,श्रीमति चन्द्रकला तारम महिला प्रभाग अध्यक्ष दुर्ग,श्रीमति भुनेश्वरी उइके ,श्रीमति लोकेश्वरी ध्रुव,श्री राधे नागवंशी,कंकालीन परिक्षेत्र अध्यक्ष,श्री लीलार नागवंशी, अरमरी परिक्षेत्र अध्यक्ष,श्री मदन मंडावी,जागेश्वरी महिला प्रभाग,रितु उएके,भुनेश्वरी ,भुनेश्वर नागवंशी,अरूण नेताम,बाबूलाल सिदार सहित समाज के प्रमुख गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

