एक संस्थान ऐसा भी – गरीब बच्चो को कराते है निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा एवं सैन्य प्रशिक्षण की तैयारी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
बालोद से 20 किमी. दूर ग्राम कन्नेवाड़ा (सोरर ) करहिभदर में मेरी इच्छा सबको शिक्षा….कलम से क्रांति नाम से क्लासेस संचालित होती है जहाँ प्रतिभाशाली गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो के लिए सुनहरा अवसर लाया गया है जहाँ इन दिनों गरीब बच्चो को ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाया और फिजिकल ट्रेंनिंग दिया जा रहा है इस संस्थान में विगत डेढ़ साल से बालोद तथा अन्य जिले के दूर दराज में स्थित गावों और शहरो के लोग ऑनलाइन गूगल meet एप्प के माध्यम से एसएससी, रेलवे, व्यापम,PSC pre., नवोदय, एकलव्य, प्रयास,सैनिक स्कूल की तैयारी करवाते है
इन डेढ़ वर्षो में पहले बैच में लगभग 30+ बच्चो का सिलेक्शन SSC GD में तथा 04 बच्चो का सिलेक्शन मंडी निरिक्षक, 03 बच्चो का सिलेक्शन नवोदय,01 बच्चे एकलव्य,01 बच्चे प्रयास में इसी के उद्देश्य से उन बच्चो के इन क्लासेज में प्रवेश प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है *”कलम से क्रांति “* बालोद जिले बच्चो के लिए यह एक वरदान साबित होगा इनमे विशेष सहयोग डिगेंद्र ठाकुर + चंद्रकांत साहू संचालक *कलम से क्रांति* एवं आर्मी से reatirement लिए के. एल. Dewagon सर, हेमंत सर, उमेश सर, डोमेनद्र यादव सर का विशेष योगदान रहा है अभी वर्तमान में ऑनलाइन में लगभग 700 बच्चे तैयारी करे रहे है साथ ही साथ सैकड़ो के तादाद में ऑफलाइन में फिजिकल तथा written के लिए आते है 

