छत्तीसगढ़सामाजिक

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी बैठक 17 जुलाई को बिलासपुर में

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा की आवश्यक बैठक 17 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे गोंडवाना भवन बिलासपुर में प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नीलकंठ टेकाम (आईएएस) संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्षता एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष एवं महासभा के प्रांतीय महासचिव आर.एन.ध्रुव के विशेष उपस्थिति में आहूत की गई है। बैठक में बिलासपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर के अतिथियों की उपस्थिति में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी,अतिथियों का चयन, विभिन्न समितियों का गठन आदि विषयों पर चर्चा किया जावेगा। बैठक में उपस्थिति की अपील संभागीय संयोजक, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ बिलासपुर श्री रामचन्द्र ध्रुव,एम एल खुसरे, डी आर सिदार, सियाराम नेताम, संतोष नेताम, संतराम नेताम, बिंदा ध्रुव, होरीलाल ध्रुव, जितेंद्र ध्रुव, भरत लाल मार्को, त्रिलोकी मार्को, सी एस खुसरे, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग श्रीमती उत्तरा मरकाम, महासचिव श्रीमती शशि जगत ,युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष चेमसिंह मरकाम, प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुराज सिंह मरकाम, नंदकिशोर राज़, रघुनंदन जगत,मेलुराम पैकरा, जगन्नाथ ध्रुव, कुंवर सिंह मार्को, आर.के.नेताम, टी.आर.ध्रुव,गोपाल ध्रुव, लतेल मरावी,शिवरतन करसायल,बलराम खैरवार ,रमेश मरकाम, सावंत ध्रुव,लीलाराम नागेशी द्वारा की गई है ।