छत्तीसगढ़सामाजिक

अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी अधिकार दिवस 2022 का आयोजन बाबत बैठक

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

आपको सर्व विदित है कि वर्ष 2022 में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी अधिकार दिवस 11 12 13 सितंबर 2022 को रायपुर छत्तीसगढ़ में मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है भारत के आदिवासियों को एक मंच में लाना सभी जातियों एवं प्रदेशों के समस्याओं आवश्यकता एवं भावनाओं को व्यक्त करने रखने एवं संकलित रूप से प्रस्तुत करने का एकमात्र मंच हो सकता है उपर्युक्त तीन दिवसीय कार्यक्रम को स्वरूप देने के लिए 317 2022 को रायपुर में सभी प्रदेशों के समाज प्रमुख जाति वर्ग समूह एवं संगठनों प्रमुख विचार विमर्श रूपरेखा तैयार करने बैठक का आयोजन किया गया है आप सभी देशवासियों से निवेदन है कि अपने प्रदेश जाति समूह में आने वाली घटनाएं एवं समस्या का विवरण एवं समाधान तथा उसके प्रस्तुतीकरण के स्वरूप पर अपनी टीम के साथ लेकर आवे साथ ही सामाजिक एवं क्रांतिकारी महापुरुषों की जीवन गाथा एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों का संकलन किया जाना है उसे भी पीडीएफ या प्रिंट के माध्यम से प्रस्तुत करने की समाधि कृपा करें कुछ विषय आपके सुविधा के लिए नीचे अंकित किए जा रहे हैं

1. प्रत्येक प्रदेश के पारंपरिक आदिवासी पहचान भाषा बोले रीति रिवाज जो हमारे धरोहर हैं इसलिए एक संक्षेप में लेख प्रस्तुत करें

2. पेसा कानून की स्थिति एवं भविष्य की संभावना जिन राज्यों में लागू हुआ है क्या हुआ पर्याप्त है

3.  वन अधिकार एवं मान्यता कानून कहां तक प्रभावी स्तर से लागू है

सुप्रीम कोर्ट एवं केंद्र सरकार की स्थिति आदिवासियों के लिए हितेषी है?

4.राष्ट्रीय जनजाति नीति की वर्तमान स्थिति क्या है?

5 भूमि अधिग्रहण क्या आदिवासियों के विस्थापन का मार्ग है वर्तमान स्थिति पर तार्किक विचार प्रस्तुत करें?  6.परिसीमन डीलिटिंग पर विचार करना?

7. कुछ प्रदेशों में जनजातियों को मूल सूची में शामिल नहीं किया गया है तथा कुछ राज्यों में विचाराधीन है राज्यवार विचार प्रस्तुत करें

8आरक्षण एवं अनुसूचित क्षेत्र में तृतीय चतुर्थ वर्ग में 100% आरक्षण भारत सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण क्या है?

9. महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिले कहां तक प्रसांगिक है विचार रखें?

10 वा राज्यों का पुनर्गठन एवं निर्धारण भाषाओं आधार पर कितना सार्थक है?

11. एस्ट्रो सिटी एक्ट का पालन कैसे हो विचार रखें

12 आदिवासी धर्म कोड की मांग पर विशेष चर्चा करें?

बैठक छत्तीसगढ़ आदिवासी नगराची गोंडवाना समाज भवन भैरव नगर मठपुरैना पुराना धमतरी रोड संतोषी नगर चौक रायपुर

समय 11 बजे…