पत्रकार साथी की पुत्री की पत्रकारिता की पढ़ाई करने बीएसपीएस ने कीर्ति सोनी की आर्थिक मदद की…
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) प्रदेश इकाई ने पत्रकारिता की पढ़ाई करने रायपुर निवासी पत्रकार साथी संजय सोनी की पुत्री कीर्ति सोनी की आर्थिक मदद करते हुए संघ ने उन्हें महंत कॉलेज में एडमिशन कराया और अन्य खर्च के लिए चेक भी दिए।
बीएसपीएस के अध्यक्ष नितिन चौबे ने बताया कि पत्रकार संजय सोनी लम्बी बीमारी के चलते फ़ील्ड से बाहर रहने मजबूर हो चुके थे , जिसके चलते उन्हें गम्भीर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था और उसके कारण उनकी पुत्री कीर्ति सोनी की पत्रकारिता की पढ़ाई में व्यवधान पड़ रहा था । उन्होंने संघ के पद्धाधिकारियों को फोन कर संपर्क किया और अपने बेटी के एमिशन के सम्बंध में मदद मांगी। इस पर प्रदेश पद्धाधिकारियों ने बैठक रखकर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर तत्काल प्रभाव से उनकी मदद का निर्णय लिया और रायपुर के महंत कॉलेज में एडमिशन कराया, साथ ही उनका फीस भी संघ की ओर से कॉलेज में जमा किया गया और पढ़ाई सम्बन्धी अन्य खर्च के लिए
चेक प्रदान किया गया । संघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे और महासचिव मनीष वोरा ने कहा कि प्रदेश में किसी भी पत्रकार व उनके परिवार और पत्रकार बनने वाले ऐसे लोगों के लिए हमारा संगठन हर संभव मदद करेगा। हमारा संगठन पत्रकार हित में काम करने के उदेश्य में प्रदेश में अलग पहचान बना रही है। आज संघ के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाली छात्रा को चेक प्रदान कर मदद की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे, प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय सदस्य मनीष वोरा, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुखनंदन बंजारे, कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्य गंगेश द्विवेदी, सचिव विश्वनाथ साहू, सचिव एवं प्रवक्ता श्रवण .यदु, सचिव पवन ठाकुर, सदस्यता प्रभारी विक्की पंजवानी शामिल थें।
सुखनंदन बंजारे
श्रवण यदु
बीएसपीएस, प्रदेश प्रवक्ता, छत्तीसगढ़

