Wednesday, May 20, 2026
Latest:
शिक्षा

शा0 उच्च० मा० विद्यालय पिपरिया वि०ख० पोंड़ी उपरोंड़ा, में प्रभारी प्राचार्य ललित कुमार चंद्रा को हटाने की मांग

Spread the love

शा0 उच्च० मा० विद्यालय पिपरिया वि०ख० पोंड़ी
उपरोंड़ा, में प्रभारी प्राचार्य के रूप में श्री ललित कुमार चंद्रा के द्वारा स्कूल का संचालन किया जा रहा है जो कि इनके द्वारा स्कूल प्रांगण में व्यवसायिक कार्य जैसे कापी पुस्तक, शीश, ड्राईंग सीट, पेन, आदि का विकय अधिक दामों में इनके द्वारा किया जाता है और विद्यार्थियों से अंक सूची के नाम पर 100 रू. टी.सी. के नाम पर 200 रू. और स्कूल फीस भी इनके द्वारा अधिक वसूली किया जाता है और फेल हुए छात्रों को पैसा लेकर पास कराना एवं पूरक परीक्षार्थी को पैसा लेकर पास करना इनका मुख्य व्यवसाय
है, नया एडमिशन के विद्यार्थियों को बार बार घुमाया जाता है और बाद में अधिक पैसा लेकर उनका एडमिशन किया जाता है जिसका शिकायत बच्चों व पालक के द्वारा करने पर समिति के सदस्यों ने कई बार समझाया लेकिन माफी मांगने के बाद फिर वही कार्य करता है जिससे पिपरियावासी एवं आस पास के पंचायत के लोग काफी रूष्ठ हैं। और सभी एक राय से इनको हटाने की मांग की है।
जिला कलेक्टर  से अनुरोध है कि इस आवेदन पर विचार करते हुए उन्हें तत्काल हटाने की कृपा करे।