हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेजबहार फेस 01 के घरो से निकलने वाले कचड़ा को फेकने की जगह दिलाने के संबंध में रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी को आवेदन दिया गया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेजबहार फेस 01 के घरो से निकलने वाले कचड़ा को फेकने की जगह दिलाने के संबंध में।
विनम्र निवेदन है कि मेरे कार्यक्षेत्र सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी से निकलने वाले कचड़े का निष्पादन करने की जगह नहीं है, जगह के लिये मैं एवं कालोनी में साफ सफाई की जिम्मेदारी उठाने वाली संस्था सेजबहार जन कल्याण समिति अपने स्तर पर हर संभावित प्रयास कर रहे हैं।
उक्त समस्या के समाधान के लिये हम सभी ने मिलकर ग्राम पंचायत सेजबहार,डोमा, दतरेंगा, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल के उच्च अधिकारियों, अध्यक्ष छ.ग. गृह निर्माण मण्डल, जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी से पत्राचार किया गया है। लेकिन कहीं से समाधान नही निकला।
इसी समस्या के हल के लिये हमलोग 01/09/22 को हमारे क्षेत्रीय विधायक के सुपुत्र श्री पंकज शर्मा जी को लेकर हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी श्री पूनमचंद अग्रवाल जी, सरपंच प्रतिनिधि श्री मोनू साहू, उपसरपंच श्री रूपचंद्र टंडन, पूर्व ठेकेदार श्री राहुल ठाकुर,
श्री सुनील ठाकुर, एवं अन्य के साथ बैठक हुई जिसमे यह तय किया गया कि गणेश पूजा के बाद संबंधित अधिकारियों के बातचीत करके हल निकालेंगे।
कृपया अवगत हो श्री राहुल ठाकुर एवं श्री सुनील ठाकुर बिना समस्या का कारण बतायेकालोनी के लोगों के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को भी गुमराह कर मुझे,सेजबहार जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को आये दिन मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है।

