राष्ट्रीय बेटा जौतिया महाव्रत एवं चिल्हिडार महापूजन कार्यक्रम में गुरुदाई दुलेश्वरी सिदार जी सम्मानित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
दिनांक 18.09.2022 को परम श्रद्धेय गोंडवाना गुरुदाई गुरुददा जी के सानिध्य में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ के संयुक्त तत्वावधान में मामा भांचा, कुलेश्वर महादेव, त्रि नदियों का महासंगम स्थल, ऐतिहासिक नगरी राजिम, जिला गरियाबंद में राष्ट्रीय बेटा जौतिया महाव्रत एवं चिल्हिडार महापूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री अनसुईया उईके जी_ माननीय राज्यपाल महोदया,
अति विशिष्ठ अतिथि श्री चुन्नीलाल साहू जी (सांसद), श्री अमितेश शुक्ला जी (विधायक), श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ( विधायक), पूर्व मंत्री श्री केदार कश्यप जी, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा जी इत्यादि सहित हजारों हजारों की संख्या में मातृशक्तियों की उपस्थिति रही.
उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ,मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र व बिहार प्रदेश के सामाजिक प्रतिनिधिगण शामिल रहे.
इस ऐतिहासिक एवं गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल महोदया ने बड़े ही आदर सम्मान के साथ गोंडवाना गुरूदाई तिरूमाय दुलेश्वरी सिदार जी की श्रीफल एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर समिति व समाज का गौरव बढ़ाया.

