स्वछता पखवाड़ा 2022 अभियान में रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रों), रायपुर मंडल के द्वारा मार्केट एरिया, डबल्यू.आर.एस. कॉलोनी, रायपुर में कॉटन थैली का वितरण किया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
स्वछता पखवाड़ा 2022 अभियान का आयोजन भारतीय रेलवे में दिनांक 16.09.2022 से 02.10.2022 तक किया जा रहा है। इस अभियान के सहभागिता बनकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रों), रायपुर मंडल के द्वारा दिनांक 28.09.2022 (बुधवार) को मार्केट एरिया, डबल्यू.आर.एस. कॉलोनी, रायपुर में कॉटन थैली एवं डस्टबिन का वितरण किया गया एवं प्लास्टिक थैली उपयोग के हानिकारक परिणाम, प्लास्टिक को ना कहने और कॉटन थैली के उपयोग करने का संदेश दिया।
साथ ही इस अवसर पर मार्केट एरिया, डबल्यू.आर.एस.कॉलोनी, रायपुर में स्वछता का संदेश देते हुए सफाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमे रेलवे अधिकारियों एवं सेक्रों पदाधिकारीयों ने झाड़ू लगाकर स्वछता का सन्देश दिया । उपरोक्त कार्यक्रम सेक्रों अध्यक्षा श्रीमती राधा गुप्ता एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
साथ ही इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री आशीष मिश्रा सहित अन्य शाखा अधिकारी एवं सेक्रों उपाध्यक्षा श्रीमती शिखा विश्नोई, सेक्रों उपाध्यक्षा श्रीमती सुनीता मिश्रा, कोषाध्यक्षा श्रीमती संचिता बनर्जी, सह सचिव श्रीमति शिवानी गुप्ता के साथ अन्य सेक्रों सदस्य की सहभागिता रही।

