राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के नेतृत्व को प्रभावित किया हैः कौशिक

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने बेमेतरा जिला भाजपा द्वारा आयोजित गोष्ठी को संबोधित किया

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत विचार गोष्ठी को संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी के आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित गोष्ठी में श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रबल कर्मयोग विश्व नेतृत्व को प्रभावित किया है। राष्ट्र को हर क्षेत्र में मजूबत किया है। उनकी सफल कार्ययोजना से राष्ट्र का मान बढ़ा है। हमें स्वतंत्रता प्राप्त किये 75 वर्ष से अधिक समय हो गये थे लेकिन हम मूलभूत सुविधाओं के प्राप्ति के लिये कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका विकास को सूत्र मानकर राष्ट्र के विकास के दिशा में हमेशा अग्रसर हैं। यही कारण है कि देश की जनता विशाल जनादेश देकर उनके साथ मजूबती के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व का मूल्यांकन अनेक रूप में कर सकते हैं, और हर रूप अपने आप में अनोखा और सम्पूर्ण लगेगा।
श्री कौशिक ने कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र समाज के लिए समर्पित कर देने वाले मोदी जी वास्तव में भारतीय लोकतंत्र को मिला एक ईश्वरीय उपहार हैं। हर महान व्यक्तित्व की तरह ही प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व के भी अनेक पहलुओं पर बात की जा सकती है। एक देशभक्त कुशल शासक, एक विजनरी नेता, इमानदार राजनीतिज्ञ, लोकराज को लोकलाज के साथ चलाने वाला प्रधान सेवक, संघ का स्वयंसेवक, प्रचारक, समाजसेवी, साधक है । उनके नेतृत्व क्षमता की विश्व भर में चर्चा हो रही है।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि हम सबको उनके जीवन से सदैव प्ररेणा लेकर मानव कल्याण के लिये कार्य करना होगा। उनकी वैचारिक विशालता सबके लिये प्ररेणादायी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
———–