बड़ी खबर : बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहार, न्यूरोक्राइन ट्यूमर से थे ग्रसित, निर्देशक शूजित सरकार ने दी जानकारी
By Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

मुंबई वेब डेस्क / बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। इरफान खान की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया था। उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान जो कि लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे, आज जिंदगी की जंग हार गए |

मंगलवार को इरफान की तबीयत काफी बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था | अब ये खबर सामने आई है कि उन्होंने जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया | इरफान खान की मौत की खबर सबसे की जानकारी फिल्म मेकर शूजित सरकार ने सबसे पहले दी | उन्होंने ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की |

