बस्तर संभाग के 127 छात्र पहुँचे कांकेर, प्रयास विद्यालय के छात्रावास में सभी को किया गया आइसोलेट
भिन्न / छत्तीसगढ़
Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws
, 29 Apr , 2020 02:11 PM

कांकेर। राजस्थान के कोटा में पढ़ने गये छात्र-छात्राओं को वापस छतीसगढ़ लाया गया है। बस्तर संभाग के 127 छात्रों को देर रात कांकेर के बाईपास मार्ग पर स्थित प्रयास विद्यालय के छात्रावास में आइसोलेट किया गया है। इनके साथ ही बस के ड्राइवर, कंडक्टर और बस में सवार पुलिसकर्मियों को भी 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। 36 घंटे के लंबे सफर के बाद सभी छात्र कांकेर पहुंचे। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छात्रों को 14 दिन तक जिला प्रशासन के उपलब्ध कराए गए भवन में ही रहना होगा। जिला प्रशासन की ओर से छात्रों के लिए यहां तमाम तरह की व्यवस्था की गई है। ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कते न हो। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम भी यहां मौजूद रहेगी। समय-समय पर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
