राजनीति

चतुर्थ राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन” में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान मिर्ज़ापुर स्थित तीन रूपों को धारण करने वाली शक्तिपीठ माँ विख्यावसिनी देवी मंदीर एवं विध्याचल मिर्जापुर स्थित मंदीरों में श्रद्धापूर्वक पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान मिर्जापुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित “चतुर्थ राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन” के कार्यक्रम स्थल पर मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामिण विकास राज्यमंत्री माननीय श्री रामखेलावन पटेल जी से आत्मीय मुलाकात की तथा उनसे संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की, साथ ही “चतुर्थ राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन” कार्यक्रम में मिर्जापुर सांसद केन्द्रिय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री माननीया श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी, माननीय श्री स्वतन्त्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्रालय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, दुर्ग सांसद माननीय श्री विजय बघेल जी. अखिल भारतीय कर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एल. पी. पटेल जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर जी के साथ उपस्थित हुए। इस दौरान श्री कौशिक ने इस महाधिवेशन में समाज में महिलाओं की सहभागिता एवं महिला सशक्तिकरण पर उदबोधन दिया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। अनादिकाल से ही महिलाओं की शक्ति के रूप से पूजा अर्चना की जा रही है, महिला समाज की मार्गदर्शक के साथ प्रेरणा स्त्रोत भी है। श्री कौशिक ने कहा कि नए भारत, नए समाज में महिलाओं की सहभागिता एवं सम्मान को बढ़ाने एवं महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा को और मजबूत करने में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री आदित्यनाथ योगी जी कर महत्वपुर्ण योगदान रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने के लिये करोड़ो महिलाओं को उज्जवला योजना के माध्यम से निःशुल्क गैस संयोजन उपलब्ध कराये है, इसी तरह महिला शक्ति केन्द्रों महिला पुलिस स्वयं सेविकाओं और महिला ई- हॉट के जरिये भी महिलाओ को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य मोदी सरकार कर रही है। इस दौरन इस महाअधिवेशन में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए।