पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक अपने अथक प्रयासों से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 15 करोड़ के विकास कार्यो की स्वीकृति दिलावाई।
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किसानों एवं ग्रामीणों के विकास के लिए अपने अथक प्रयासों से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई अहम विकासकार्यो हेतु लगभग 15 करोड़ की स्वीकृति दिलावाई। इस दौरान उन्होनें छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड से बिलासपुर जिले के ग्राम पथरिया, सिलदहा, सरागांव, बदरा, चंद्रखुरी, पीपरलोड, धरदेई, सिलतरा, पत्थरगढ़ी धूमा, सावा, रामबोड़, साकेत, किरना, खुटेरा, हिछापुर, पडीयाईन एवं बावली में प्रत्येक किसान के लिये कुटीर निर्माण हेतु 14-14 लाख रूपए के दर से लगभग 2 करोड़ 52 लाख रूपये की स्वीकृत दी। साथ ही प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रं पृथक में शौचालय एवं बिजली व्यवस्था हेतु सौर पैनल लगाए जाने का प्रस्तावित किया तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विकासखंड पथरिया के 10 सड़क मार्ग जो कि बिरकोनी मार्ग, दौना-पकरिया मार्ग, पीपरलोड मार्ग, खुटेरा- कलराजेवरा मार्ग चंद्रखुरी-घुठिया मार्ग, हथकेरा मार्ग, सावंतपुर मार्ग, गंगदारी-परसदा मार्ग, सोढी-मोहभठ्ठा मार्ग, पथरिया-सरगांव मार्ग के नवीनीकरण का कार्य हेतु 12 करोड़ 43 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान उन्होनें कहा कि ग्रामीणों व किसानों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द सड़क मार्ग का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा और गामीणों की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास के लिये हम हमेशा अग्रसर रहेगें और आने वाले समय में क्षेत्र को इससे बड़ी सौगात दिलाने के लिये अपने प्रयास जारी रखेंगे।

