Jiwrakhan lal Ushare cggrameen news: सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है, वहीँ राजधानी रायपुर के ग्रैंड न्यूज़ दफ्तर में भी विधि विधान से दिवाली के अवसर पर माता लक्ष्मी की पूजा की गई। जिसमे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा सहपरिवार उपस्थित रहे,  इस दौरान ग्रैंड विजन के मैनेजिंग डायरेक्टर तरणजीत सिंह होरा, ग्रैंड न्यूज़ के स्टेट हेड दामू आंबेडारे, चीफ एडिटर संजय शुक्ला समेत सभी कर्मचारी पूजा में शामिल हुए। चेयरमैन होरा ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी की खुशहाली की कामना की। इस दौरान होरा ने दिवाली के पर्व को सावधानी के साथ मनाने की अपील की।