छत्तीसगढ़

26 नवम्बर 22 संविधान दिवस पर भीमोत्सव समिति का विविध आयोजन

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों में लगभग दस हजार से अधिक छात्र भारतीय संविधान पर आधारित क्वीज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में होंगे सामिल होंगे*

गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छ ग के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने बताया कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के यादे, जन्मदिन ,व विचारों की आजादी पर भीमोत्सव समिति मुंगेली 2019 से निरंतर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय वक्ताओ को आमंत्रित कर कार्यक्रम आयोजित करती है उसी कड़ी में आयोजन के *चतुर्थ वर्ष में 26 नवम्बर 22 शनिवार** को *संविधान दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वक्ता , प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश यादव जी नई दिल्ली । मुख्य अतिथि मा रतन लाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर व डॉ नरेश कुमार साहू युवा अम्बेडकर वादी लेखक के सानिध्य में सतनाम भवन मुंगेली में आयोजित होगा* ।
*आयोजन के प्रथम चरण में 17 नवम्बर को प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों के दस हजार से अधिक छात्र संविधान पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल होंगे
आयोजन के दूसरे चरण में छोटे बच्चों को संविधान की जानकारी हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 26 को समय सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच आयोजन होगा
तीसरे चरण में महिलाओं के बीच क्विज प्रतियोगिता के साथ मेहदी व रंगोली सज्जा का आयोजन उसी दिन 11 से 02 बजे के बीच सम्पन्न होगा
02 बजे से 03 बजे के बीच चेतना जागृति हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम व पंथी व कर्मा नृत्य आयोजन होगा 03 बजे से अतिथि व प्रमुख वक्ताओं का आगमन ,स्वागत पश्चात वक्ताओं का उदबोधन , अंत समाज ,छात्र व विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्टित ब्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा । कार्यक्रम की तैयारियों में संगठन ,भीमोत्सव समिति ,व समाज के पदाधिकारियों ने लगभग पूरी कर ली है
आपसे अनुरोध है कि आप कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्रीय वक्ताओं के विचारों को सुनकर समाज मे परिवर्तन का आवाज बने

टीप :- मोटरसाइकिल से रैली कतेली बोधापरा व सेतगंगा से शुरू होकर मुंगेली नगर का भ्रमण कर सतनाम भवन आएगी

रैली व कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित है