छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की सिलाई कढ़ाई केंद्रों का होगा कायाकल्प,मिलेगी बेहतर सुविधा … मनोज सिंह ठाकु

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर- छत्तीसगढ़ के श्रमिक हितैषी सरकार माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधा व स्वावलंबी बनाने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सफी अहमद के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी सिलाई कढ़ाई केंद्रों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने व वहां प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षणार्थियों को अपनी विधाओं में पारंगत कराने हेतु आवश्यक जानकारी एकत्र करने तथा निरीक्षण करने की जिम्मेदारी श्रम कल्याण मंडल के सदस्यों की दो या दो से अधिक संख्या की टीम को दी गई है जिसके अनुरूप छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य मनोज सिंह ठाकुर, सारिक रईस खान और नवीन सिंह ने अभी तक विभिन्न जिलों के श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्रों का निरीक्षण कर उनकी जरूरतों को पूरा करने तथा केंद्रों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराकर, वहां की प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर सुविधा दिलाने अपना निरीक्षण अभिमत तैयार कर लिया है कुछ जिलों के दौरा उपरांत छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सिलाई कढ़ाई केंद्रों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जहां श्रमिक वर्ग के महिलाएं सिलाई कढ़ाई और अन्य विधाओं में और भी ज्यादा,पारंगत होकर अभ्यास कर सकेंगी और अपने स्वयं का स्वालंबन करते हुए दुकान या घर में ही बेहतर सिलाई कढ़ाई व अन्य स्व व्यवसायिक कार्य कर पाएंगी उक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु मंडल के सदस्य मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि रायपुर बिलासपुर चांपा कोरबा जैसे बड़े जिलों का दौरा पूर्ण हो गया है बांकी कुछ जिलों के दौरों के उपरांत मंडल के केंद्रों की महिलाओं और वहां प्रशिक्षण ले रही सभी प्रशिक्षणार्थियों को अध्यक्ष सफी अहमद जी के निर्देश तथा श्रम कल्याण मंडल के सभी सदस्यों के प्रयास से और भी बेहतर, लाभ,सुविधा और प्रशिक्षण मिल पाएगी