व्यापार

आदिवासी आरक्षण बढ़ाओ, कांग्रेस बीजेपी को भगाओ – सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज छत्तीसगढ़ राज्य में ऐसा पहली बार 75 साल के इतिहास में हो रहा है की सर्व आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़ सर्व समाज द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में माननीय अखबार राम कोराम को अपना प्रत्याशी घोषित कर, चुनाव मैदान में उतारा है। छत्तीसगढ़ के समस्त मूलनिवासी समाज अकबर राम के समर्थन में है इसके अलावा शिवसेना ,बहुजन समाज पार्टी, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना तथा अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा पूर्ण रूप से समर्थन दिया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आदिवासियों के आरक्षण को लगाता कम करते जा रही हैं । पहले बीजेपी की सरकार 12 वर्ष तक 12 प्रतिशत आरक्षण कम दिया इसके बाद भूमि अधिग्रहण बिल लाया और आदिवासी विभाग को समाप्त कर दिया , आउटसोर्सिंग के माध्यम से तमाम शासकीय पदों पर बाहरी व्यक्तियों के नियुक्ति किया। कांग्रेस की सरकार ने भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए 32 परसेंट आरक्षण को बचा नहीं पाई, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में आरक्षण समाप्त कर भर्ती किया गया तथा पदोन्नति में आरक्षण समाप्त कर स्थानीय भर्ती, बस्तर एवं सरगुजा संभाग में समाप्त कर दिया गया, जिसके कारण आदिवासी समाज में लगातार असंतोष एवं आक्रोश बढ़ गया और अपने चुनाव मेनिफेस्टो में किए गए वादे शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता एवं पेशा कानून जैसे महत्वपूर्ण अधिनियम को 27 साल बाद भी लागू नहीं कर पाया और लागू भी किया तो उनके मूल भावना को समाप्त कर प्रस्तुत किया गया है जिसके कारण आदिवासी समाज का पांचवी अनुसूची क्षेऋ, जल जंगल जमीन संवैधानिक अधिकार समाप्त हो रहे हैं। आदिवासियोंं को 32 परसेंट एससी को 13 परसेंट ओबीसी को 27 प्रतिशत wes को 4 परसेंट 12 जाति जनजातियों में जोड़ा गया है उसका 8 पर्सेंट अभी तक सरकार द्वारा जोड़ा नहीं गया है इस तरह से आदिवासियों का लगभग 40 परसेंट आरक्षण होना चाहिए