छत्तीसगढ़ी फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ कौन, फैसला आज
छत्तीसगढ़ी फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ कौन, फैसला कल
स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह शुक्रवार को
रायपुर। साल 2022 में रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ 33 श्रेणियों में स्मार्ट सिनेमा अवार्ड की घोषणा आज शुक्रवार 23 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित सौभाग्यम ऑडिटोरियम, श्री सत्य साई हॉस्पिटल में दोपहर 02 बजे होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े सितारें, कलाकार सभी शामिल होंगे। भव्य अवार्ड समारोह में कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।
स्मार्ट सिनेमा अवार्ड के आयोजक द्वय पीएलएन लकी व दिपक श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म के भीष्म पितामह एतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म घर-द्वार 1965 के निर्माता स्व. विजय कुमार पाण्डेय निर्माता की 79 वीं जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस साल भी 33 श्रेणियों में अवार्ड दिया जाएगा।वर्ष 2022 में रिलीज नामांकित छत्तीसगढ़ी फिल्मों का ज्यूरी सदस्यों के समक्ष प्रदर्शन 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक किया गया था।

