गो.ध.सं.सं.समिति द्वारा मनोकामना पूर्ण ईसरगवरा महोत्सव मनाया गया*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छ.ग.गो.संघ गवरादाई महिला सेवा समिति एवं युवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान , गोडवाना गुरूदेव गुरूमाता के आशीर्वाद एवं सानिध्य मे पुस माह मे मनोकामना पूर्ण ईसरगवरा महोत्सव का आयोजन जिला बलौदाबाजार भाटापारा के हथनीपारा रावणभाटा मैदान मे गोंडी रीति नीति वैवाहिक परंपरा के तहत धुमधाम मनाया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि परम सम्मानीय करूणामयी गुरूमाता दुलेश्वरी सिदार ,अध्यक्षता अनुसुईया नेताम अध्यक्ष गवरादाई महिला समिति, विशिष्ट अतिथि के रूप मे सम्मानीय शिवरतन शर्मा विधायक भाटापारा विधानसभा क्षेत्र, गणेश ध्रुव सदस्य अनु.जा.जाति आयोग,सतीश अग्रवाल सदस्य खनिज विभाग निगम, लच्छन मरकाम संयोजक ,चन्द्रभान नेताम प्रदेश अध्यक्ष,आर.के.कुंजाम प्रां महासचिव ,फागू नेताम जिला ध्यक्ष बेमेतरा, मनराखन जगत जिला बिलासपुर मुंगेली के साथ कल्याण ध्रुव चक अध्यक्ष, टीकाराम नेताम, खुबी राम छेदैईहा,घनष्याम मरकाम सचिव,प्रदेश युवा प्रभाग से प्रकाश नेताम संयोजक,छाया मरकाम प्रदेश सचिव,रोशनी कुंजाम सह सचिव, अनुराधा कुंजाम कोषाध्यक्ष, दुर्गेश नेताम उपाध्यक्ष लोचन नेताम कोषाध्यक्ष, योगेश मंडावी मोहन मंडावी उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार मंडावी सचिव जिला बलौदाबाजार गंगा राम मंडावी भुनेश्वर मंडावी, चंदन पोर्ते ,गवरादाई महिला सेवा समिति से फिरन नेताम,मालती कुंजाम, उषा मंडावी, देवकी छेदैईहा, मानबाई, जंत्री, भारती मंडावी ,कुमारी बाई,सीमा, शीला जिला युवा प्रभाग से ऐश्वर्या कुंजाम जिलाध्यक्ष ,सुखबली, अभिषेक, संजू नेताम,निरंजन, बेदराम,हेमंत मंडावी, भगवती मंडावी के साथ विभिन्न जिलो से हजारों की संख्या मे लोग आस्था विश्वास के साथ ईसरगवरा की आशीर्वाद लेने उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने गौरझुमर ,खटोला, सिल्वा, डोंगरिया, खैरी के सांस्कृतिक दलो का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से धर्म संस्कृति को संरक्षित करते हुए समाज मे एकता स्थापित करते हुए देव जागरण कर समाज मे धर्म संस्कृति के साथ शिक्षा के क्षेत्रों मे आगे बढ़ते हुए समाज को जागृत करते हुए संविधान और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागृति लाने का संदेश परमश्रद्धेय गोंडवाना गुरूदेव द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन लच्छन मरकाम,मोहन मंडावी एवं प्रीतम छेदैईहा द्वारा किया गया।

