कर्मचारी संगठनों का नववर्ष मिलन समारोह 6 जनवरी को
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ के समस्त पंजीकृत कर्मचारी अधिकारी,शिक्षक एवं पेंशनर संगठनों के प्रांताध्यक्ष एवं उनके प्रांतीय महामंत्रियों का नव वर्ष मिलन समारोह 6 जनवरी 2023 को सार्वजनिक अवकाश में दोपहर 2:30 बजे स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय रायपुर में आयोजित किया गया है समारोह में ओल्ड पेंशन स्कीम, जनघोषणा पत्र में कर्मचारियों से किया गया वादा,गृह भाड़ा भत्ता सहित कर्मचारियों से संबंधित कामन मांगो पर विचार विमर्श एवं शासन पर दबाव की कार्य योजना तैयार की जाएगी समस्त संगठनों के प्रांताध्यक्ष साथियों से अनुरोध है कि हम सब कर्मचारी हित में पुराने गिले शिकवे को भूलकर वर्ष 2023 में कर्मचारियों के लिए सामूहिक नेतृत्व में संयुक्त रूप से संघर्ष की एक नया कर्मचारी इतिहास बनाए*
*नूतन वर्ष की समस्त कर्मचारी साथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
*आयोजक*
*अनिल शुक्ला-प्रांताध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, ओ पी शर्मा-प्रांताध्यक्ष स्वास्थय कर्मचारी संघ,महेंद्र सिंह राजपूत-अध्यक्ष मंत्रालय कर्मचारी संघ,कमलेश सिंह राजपूत-प्रांताध्यक्ष पटवारी संघ*

