विषय : मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी रायपुर के साथ संयुक्त रूप से यात्री सामान की चोरी करने वाला 01आदतन चोर के विरुद्ध कार्यवाही करने के संबंध में।*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
श्रीमान जी को सादर अवगत किया जाता है कि आज दिनाँक 10.01.2023 को प्रभारी रायपुर एम के मुखर्जी के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम के प्र. आ. व्ही. सी. बंजारे , आरक्षक एस. के गिरी , आ देवेश सिंह और जीआरपी रायपुर के प्र.आ. व्ही के टोप्पो के साथ संयुक्त रूप से रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 05, गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस के पीछे जनरल कोच के पास एक पॉकेटमार को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखकर संदेह के आधार पर उसे रोक कर , नाम पता पूछने पर नाम- विक्की शर्मा ,पिता- रतन लाल शर्मा ,उम्र – 28 वर्ष ,निवासी – नंदई चौक, वार्ड नं 48, बालोद रोड राजनांदगांव, थाना- बसंतपुर, जिला- राजानंदगाव (छत्तीसगढ़ ) बताया । संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पकड़कर शासकीय रेलवे पुलिस थाना- रायपुर लेकर आए एवं आगे की पूछताछ में उसने स्टेशन एवम ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल एवं पर्स मौका पाकर चोरी करना स्वीकार किया आज भी वह चोरी करने के इरादे से रायपुर स्टेशन आया था और स्टेशन में उपद्रव कर रहा था कि पकड़ा गया ,चेक करने पर उसके पास कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला जिस पर शासकीय रेलवे पुलिस थाना रायपुर द्वारा उसके विरुद्ध ईस्तगासा क्रमांक क्रमश: 02/2023 धारा 151,107, 116(3) सीआरपीसी दिनांक 10.01.2023 का मामला दर्ज किया गया।

