रायपुर

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले अम्बेडकर अस्पताल के सैकड़ों कर्मचारियों ने काम रोककर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम एवं अधिष्ठाता डॉ. त्रिप्ती नगरिया को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज मेडिकल कॉलेज अस्पताल की OPD सुबह 9 से 5 की गयी है किन्तु इस कार्यावधि के सफल संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ, सुविधा नहीं है अतः संघ की मांग अनुसार पर्याप्त स्टाफ एवं सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाय तभी कर्मचारी सुबह 9 से 5 की OPD में कार्य करेंगे अन्यथा वर्तमान में उपलब्ध अपर्याप्त स्टाफ एवं मामूली सुविधाओं में 9 से 5 की OPD कार्यावधि का बहिष्कार करते हैं l अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक एवं अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपकर मांग की गयी है कि चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ, पैथोलॉजी लैब, एक्स रे, फार्मेसी स्टाफ, कार्यालय कर्मी, एम आर डी, तथा अन्य सपोर्टिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी, ओटी, एवं अन्य स्टाफ की भारी कमी है, जिसमें नर्सेस व अन्य समस्त स्टाफ अपनी क्षमता से अधिक मरीजों की देखभाल कर रहे व कार्य कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों पर शारीरिक एवं अत्यधिक मानसिक दबाव बना हुआ है जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है अतः तत्काल पर्याप्त स्टाफ की भर्ती की जावे l बताया गया है कि अस्पताल का सेट अप काफी पुराना हो चूका है और OPD में मरीजों की संख्या में हजारों की वृद्धि हुई है किन्तु स्टाफ बढ़ाने की दिशा में अस्पताल प्रशासन व शासन ने रूचि नहीं ली है तथा अभी तक अल्प स्टाफ से जैसे तैसे OPD एवं इनडोर चलाया जा रहा है l इसके साथ-साथ कार्यालयों की तरह 5 दिन की OPD रखने तथा 1 घंटे का लंच टाइम देने, समस्त अवकाश में छुट्टी देने शनिवार रविवार की छुट्टी देने तथा पुलिस विभाग की तरह 1 वर्ष में 13 माह का वेतन देने तथा समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को मेडिकल जोखिम भत्ता देने की मांग, तथा अस्पताल परिसर में आवास की मांग की है l इस तरह इन मांगों के पूर्ण होने पर ही कर्मचारी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक की OPD में कार्य करने तैयार हैं अन्यथा *सुबह 9 से 5 की OPD का पूर्णतया बहिष्कार करते हैं l* बताया गया है कि पुरे भारतवर्ष में किसी भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुबह 9 से 5 की OPD नहीं है अतः अम्बेडकर अस्पताल को इस तरह की प्रयोगशाला न बनाया जाय l

अधीक्षक महोदय ने बताया कि वे संघ की मांगों को शासन प्रशासन तक प्रेषित कर देंगे l अधिष्ठाता महोदया ने बताया कि उन्होंने स्टाफ व अन्य सुविधाओं के लिए शासन को पूर्व में ही पत्र प्रेषित कर दिया गया है, संघ की मांगों पर सकारात्मक पहल के लिए संघ आदरणीय नेताम साहब एवं नगरिया मैडम को धन्यवाद ज्ञापित करता है l संघ के साथ-साथ जुडो ने भी OPD समयावधि के सम्बन्ध में संघ की मांगों के समान मांग की है l ज्ञापन सौंपते समय जुडो अध्यक्ष डॉ. प्रेम चौधरी, डॉ. गौरव परिहार व् अन्य जूनिय डॉक्टर थे l संघ के प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री अश्वनी गुर्देकर, उप प्रांताध्यक्ष एस पी देवांगन, रायपुर जिला अध्यक्ष एस एस सोनी, अम्बेडकर अस्पताल अध्यक्ष सुजीत पॉल, सचिव हरिशंकर साहू, प्रेमलाल बिडला, नरसिंह ठाकुर, कुम्भकरण वर्मा, नर्सेस प्रकोष्ठ से जॉली थॉमस, मीना सिंह दीप, चतुर्थ श्रेणी अध्यक्ष लक्ष्मी बनर्जी, खोमन लाल यादव के साथ-साथ सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे l