छत्तीसगढ़ सरकार

बुद्ध पूर्णिमा पर गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 

महात्मा बुद्ध की मूल्यवान शिक्षाएं सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी – श्री साहू

रायपुर/2023/ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 05 मई को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बौद्ध धर्म अनुयायियों सहित सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में गृहमंत्री साहू ने कहा कि महात्मा बुद्ध के अहिंसा, करुणा और सामाजिक सद्भाव के संदेश ने सम्पूर्ण विश्व को प्रेरित किया है। उन्होंने अपनी शिक्षा, विचार व उपदेशों से विश्व को शांति व सामाजिक समरसता का संदेश देकर मानवजाति को कल्याण का मार्ग दिखाया है। उनकी मूल्यवान शिक्षाएं सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।