अजजा शासकीय सेवक विकास संघ जिला सक्ती की बैठक गोंडवाना भवन कंचनपुर में संपन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला सक्ती की महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय सक्ती के गोंडवाना भवन कंचनपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव जी, श्री त्रिभुवन सिंह विकास खंड शिक्षा अधिकारी , श्री व्ही के सिदार विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्री अंजोरसिंह सिदार जिला उपाध्यक्ष कबीरधाम की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में सदस्यता अभियान में गति लाने हेतु अधिकारी कर्मचारियों से डोर टू डोर संपर्क करने का आह्वान किया गया। संगठन द्वारा सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई में तन–मन– धन से सहयोग देने हेतु संघर्ष निधि इकट्ठा करने का संकल्प पारित किए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए राज्य सरकार द्वारा बिना आरक्षण रोस्टर के पदोन्नति किए जाने के कारण संगठन द्वारा मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ के खिलाफ कंटेंम आफ कोर्ट लगाएगी। ज्ञात हो पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर लागू नहीं होने के कारण आदिवासी वर्ग के पदों पर गैर आदिवासी पदोन्नति पा रहे हैं जिसके कारण आदिवासियों को दोहरा नुकसान हो रहा है। स्थानीय स्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा– परिचर्चा के साथ बैठक संपन्न हुआ।बैठक में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष विजय सिंह राज द्वारा किया गया। बैठक का संचालन सचिव श्री अनिल मरकाम द्वारा किया गया। बैठक में रजनी सिदार, रामवती सिदार, टामेश्वर सिंह ठाकुर, श्रीमती अलका कंवर, रामायण सिंह उरॉव, संतराम सिदार, बीएल जगत, वीर शैलेंद्र देव सिंह, नारायण सिंह पोर्ते, परमेश्वर सिंह सिदार,गिरिवर सिदार सहित बड़ी संख्या में समाज के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

