छत्तीसगढ़ सरकार

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 

रायपुर। 2023। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 27 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साहू ने जवाहर लाल नेहरू जी को याद करते हुए कहा कि उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति दृढ़ बौद्धिक तथा नैतिक प्रतिबद्धता थी। महात्मा गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के साथ-साथ हर आंदोलन में नेहरू जी ने अग्रणी भूमिका निभाई।

आजादी के बाद भारत को दुनिया के सामने एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर पेश करने में भी पं. नेहरू की अहम भूमिका रही। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी और जनहितैषी फैसलें लेकर भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उन्हीं की वजह से आज हमारे पास एक जीवंत लोकतंत्र, एक स्वतंत्र चुनाव आयोग और न्यायपालिका है। पं. नेहरू ने हमें एम्स, आईआईटी, आईआईएम, भाखड़ा-नंगल बांध, हीराकुंड, बीएआरसी, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, बीएचईएल, स्टील दिए।

पं.जवाहर लाल नेहरू का विराट व्यक्तित्व और कार्यकाल हमें सदैव देशसेवा और जनकल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।