छत्तीसगढ़

सुरजपुर अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र विजय आर्मो मनोनीत

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ का एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक प्रांताध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव, प्रांतीय सचिव जयसिंह राज की विशेष उपस्थिति में आदित्य होटल सूरजपुर में दिनांक 27/05/2023 को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिला कार्यकारणी का गठन करते हुए निम्नांकित बिंदुओं पर चर्चा किया गया ।जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों को सदस्य बनाने हेतु संपर्क अभियान चलाया जाएगा। संगठन द्वारा सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई में तन–मन– धन से सहयोग देने हेतु संघर्ष निधि इकट्ठा करने का संकल्प पारित किए। आदिवासी समाज के छात्र छात्राओं के लिए अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ढाई लाख की आय सीमा की बाध्यता को समाप्त करने हेतु सरकार से मांग करेगी। राज्य स्तर के पदों में भर्ती 32% एवं स्थानीय स्तर पर सूरजपुर जिले में आदिवासियों के जनसंख्या 44% के अनुसार आरक्षण रोस्टर के आधार पर भर्ती की शासन से पुरजोर मांग हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रवेश परीक्षा में आरक्षण व पदोन्नति में आरक्षण बहाली करने के लिए संगठन की ओर से सरकार के समक्ष मांग रखा जाएगा। विभिन्न ब्लाकों में सेवारत आदिवासी अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को एकत्रित कर कलेक्टर महोदय द्वारा जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की आगामी बैठक में रखा जायेगा। बहुत जल्द ही सभी ब्लाकों में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।बैठक में जिला संरक्षक डॉ कुशुम सिंह परस्ते,डॉ आर एस सिंह, डॉ राजेश पैकरा, जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय सिंह आर्मो, उपाध्यक्ष डी एस पैकरा, डॉ दीपक मरकाम, जिला सचिव पितांबर मरावी, कोषाध्यक्ष महेश पैकरा, संयुक्त सचिव अजय सिंह, रामबरन सिंह श्याम ,विनोद सिंह केराम , राजेश्वर सिंह ,गोवर्धन सिंह, जिला कार्यकारिणी में कौशल ठाकुर, प्रताप सिंह मरावी, रामदयाल मरावी, बाबूलाल दीवान ,फूलचंद पैकरा, शिवधर पैकरा, छत्रपाल अगरिया, रामानंद ,गोपाल राम पैकरा, देवचंद पंडों, ब्लॉक कार्यकारिणी में भैयाथान ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम सिंह सचिव कुलदीप सिंह, ओड़गी अध्यक्ष इन्द्र प्रताप सचिव हरि केशवर पैकरा, सूरजपुर अध्यक्ष शिव सिंह, प्रेम नगर ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर सिंह कोराम,रामानुज नगर अध्यक्ष इंद्र प्रताप मरकाम ,सचिव संतोष सिंह , को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया बैठक में चंद्र विजय आर्मो, डी एस पैकरा, डॉ दीपक मरकाम,पीतांबर सिंह मराबी, महेश पैकरा , अनिल कुमार पैकरा, अजय सिंह उर्रे, अशोक कुमार पोया, विष्णु सिंह नेताम , मोतीलाल पैकरा,रामानंद , डॉ राजेश पैकरा, कुलदीप सिंह ,गोवर्धन सिंह, जगर नाथ सिंह, धर्मराज सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, नंद कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार रक्सेल, प्रदीप कुमार पैकरा ,हरकेशवर सिंह आयाम, इंद्र प्रसाद सिंह ,प्रदीप कुमार सिंह ,ठाकुर सिंह कोराम, आरबी सिंह, आर डी मरावी ,शिव कुमार पैकरा ,नागेश्वर पैकरा विजय पैकरा, अनिल कुमार पैकरा, गोपालराम पैकरा ,हरिकेशवर पैकरा, छत्रपाल पैकरा ,गोवर्धन सिंह मरकाम ,ईश्वर सिंह नेताम, शिव नारायण सिंह पावले, विश्वनाथ सिंह मरावी, फूल सिंह नेताम, शिवलाल सिंह ,राजेश्वर सिंह धोरकेरा, करमचंद सिंह सोरी, संतोष सिंह, कौशल कुमार ठाकुर,रसपाल सिंह, बाबूलाल दीवान, विजय कुमार सिंह, निरंजन मरकाम ,फलेश्वर सिंह श्याम, मारवाड़ी राम, मिलन साय, कृष्ण नारायण चेरवा, प्रताप सिंह मरावी, फूलचंद पैकरा आदि सैकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।