छत्तीसगढ़

डॉ. एस.एस.सिंह अजजा शासकीय सेवक विकास संघ जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिलाध्यक्ष मनोनित

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की विशेष बैठक दिनांक 29 मई को मनेंद्रगढ़ में संघ के प्रांताध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में आदिवासी समाज को मिलने वाले संवैधानिक अधिकारों एवं संरक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई । बैठक का आरंभ करते हुए सर्वप्रथम प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिले के पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम पश्चात उद्बोधन का कार्यक्रम संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से आरक्षण को बचाने हेतु रणनीति, फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, पदोन्नति में आरक्षण, स्थानीय एवं संभागीय स्तर के भर्ती में आरक्षण पोस्टर का पालन, कॉलेजियम सिस्टम समाप्त कर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट एवं न्यायिक सेवा में न्यायाधीशों की भर्ती यूपीएससी पेटर्न पर न्यायिक सेवा के माध्यम से करने की मांग जिससे अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग को सुप्रीमकोर्ट, हाईकोर्ट में जनसंख्या के अनुपात में न्यायाधीश बनने का अवसर मिल सके। शासकीय सेवक विकास संघ जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का गठन किया गया । सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष डॉक्टर एस.एस.सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवन सिंह पावले, श्री सरोधन सिंह मरावी, महासचिव श्री फिरन लकड़ा, सचिव श्री दुर्गा प्रसाद रउतिया, श्री नरवदा सिंह शांडिल्य, कोषाध्यक्ष श्री जगदेव सिंह, संयुक्त सचिव श्री भागवत सिंह मरावी , श्रीमती कौशल्या सिंह, श्रीमती आशा केरकेट्टा, श्री भुनेश्वर पैकरा ,कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती दुर्गावती, श्रीमती मरियम बड़ा, श्री मदन सिंह श्याम, श्री भागवत सिंह, श्री संतोष पोर्ते, श्री रघुवर सिंह, श्री ब्रह्मा सिंह, श्री प्रीतम सिंह मनोनीत किए गए। अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों की नियुक्ति आगामी बैठक में कर लिया जावेगा। बैठक में संघ के श्री टामेश्वर ठाकुर, नरहर सिंह, भुनेश्वर सिंह पैकरा, श्रीमती इंद्र कुवर सिंह, श्रीमती ज्योति तिर्की, श्रीमती अनीता सिंह, कमलू मार्को , शिव नारायण सिंह, राघव प्रताप सिंह , दोनातूस एक्का, अजय कुमार सिंह, नभाग सिंह, प्रीतम सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह, प्राणसिंह ,बलसिंह, नंद कुमार सिंह, लवण सिंह, अभ्यास सिंह, एफ बड़ा, अविकाश पैकरा ,श्वेता सिंह ,भाग्यवती सिंह, श्रीमती अगुसटीना बड़ा, रघुवर सिंह, चंद्रभान सिंह, पेट्रस मिंज, श्रीमती दुर्गावती तिग्गा, श्रीमती अनीता मसीह, भगवत सिंह, फूल सिंह मरकाम, डायमंड लकड़ा, परमेश्वर सिंह, अमोल सिंह मरावी, शरणसिंह सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।