छत्तीसगढ़

कोरबा जिला अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के जिलाध्यक्ष श्री जी.एस.कंवर मनोनीत

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला कोरबा की विशेष बैठक समाज के सुख, शांति , समृद्धि की कामनाओं के साथ विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ की सेवा अर्जी कर जिला मुख्यालय कोरबा में दिनांक 31 मई को संघ के प्रांताध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव, प्रांतीय सदस्य श्री भरतलाल मार्को, श्री एम.पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के संबंध में सभी ब्लॉक पदाधिकारियों ने बारी बारी से अपनी बातें रखी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम राहत के परिपेक्ष में पदोन्नति में आरक्षण हेतु राज्य सरकार के खिलाफ कोर्ट की अवमानना दर्ज करने हेतु सुझाव आया, कोरबा जिले में जनसंख्या के अनुपात में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर स्थानीय स्तर के भर्ती प्रारंभ करने हेतु प्रस्ताव पारित कर राज्य शासन को भेजने का निर्णय लिए। जिससे जिले के युवाओं को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण का समुचित लाभ मिल सके। अन्य जिलों की भांति यहां भी कॉलेजियम सिस्टम समाप्त कर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट एवं न्यायिक सेवा में न्यायाधीशों की भर्ती यूपीएससी पेटर्न पर न्यायिक सेवा के माध्यम से करने की मांग की गई। जिससे अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग को सुप्रीमकोर्ट, हाईकोर्ट में जनसंख्या के अनुपात में न्यायाधीश बनने का अवसर मिल सके। सूचना के अधिकार के तहत जिलों के सभी विभागों में आरक्षण रोस्टर की जानकारी ,जिसमें स्थापना के कुल पद, रिक्त पद,बैकलॉग पदों की जानकारी हासिल किया जा सके। सर्वसम्मति से संवैधानिक हितों की रक्षा हेतु सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक चौतरफा लड़ाई लड़ने का निर्णय लिए।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री जी.एस. कंवर को कोरबा जिला का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया और उन्हें कार्यकारिणी का विस्तार अतिशीघ्र करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष श्री जी.एस. कवर द्वारा किया गया। बैठक में श्रीमती सुमन नेताम , टामेश्वर ठाकुर, अश्वनी सिदार,पवन सिंह कंवर, वीरभद्र सिंह पैकरा, रघुवीर सिंह तंवर, परदेसी राम मरावी, जेएल जगत ,चंद्रभान सिंह कवर, कीर्ति राम धुर्वे, गुरुदीप सिंह नेताम , त्रिभुवन सिंह मरावी, रवि शंकर बरिहा ,मधुसिंह खुरसेंगा, विजय कुमार सिंह तंवर, दीपक कंवर, पितांबर सिंह धुर्वे , सुनील कुमार तिर्की, दयानिधि मांझी, चेतन लाल मंडावी, डी.एस. सिंदराम सहित बड़ी संख्या में पाली, पोड़ी, करतला, कटघोरा, कोरबा ब्लॉक के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण के साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।