छत्तीसगढ़

अजजा वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों में नया जोश, नई क्रांति लाने 18 मई से प्रारंभ हुए प्रांतव्यापी दौरा का समापन 15 जून को बीजापुर में संपन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
प्रांत व्यापी दौरा के समापन अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला बीजापुर की जिला स्तरीय सम्मेलन/बैठक प्रांताध्यक्ष श्री आर एन ध्रुव जी के मुख्य आतिथ्य, प्रांतीय सदस्य श्री मंगलू कश्यप, प्रांतीय सदस्य श्री गजलु पोडियाम, श्री आर.सी.ध्रुव जिलाध्यक्ष बिलासपुर, श्री अकत ध्रुव जिलाध्यक्ष मुंगेली, श्री मासा कुंजाम जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्री डी.एस. नेताम जिला अध्यक्ष जगदलपुर बस्तर,श्री तामेश्वर ठाकुर के विशेष आतिथ्य में 15 जून को दक्षिण छत्तीसगढ़ के सबसे आखरी छोर में स्थित गोंडवाना भवन बीजापुर में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीजापुर श्री जगबंधु मांझी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के संबंध में सभी पदाधिकारियों ने बारी–बारी से विस्तार पूर्वक अपनी–अपनी बातें रखे। राज्य स्तर के भर्ती एवं पदोन्नति में 32% के अनुसार तथा स्थानीय भर्ती में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण रोस्टर के अनुसार भर्ती एवं पदोन्नति किए जाने पर चर्चा हुई।आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग में शिक्षक भर्ती में आदिवासी वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों के लिए डीएड ,बीएड एवं टीईटी की अनिवार्यता को शिथिल किए जाने की मांग रखी गई। जिससे सुदूर वनों में रहने वाले, अभाव में जीवन यापन करने वाले स्थानीय बोली भाषा गोंडी, हल्बी, भतरी के जानकार आदिवासी वर्ग के युवाओं को शिक्षक बनने का अवसर मिल सके।सर्वसम्मति से संवैधानिक हितों की रक्षा हेतु सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक चौतरफा लड़ाई लड़ने का निर्णय के साथ सामाजिक एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किए। पांचवी अनुसूची क्षेत्र बीजापुर जिला के सभी विभागों में विभाग प्रमुखों की पदस्थापना केवल आदिवासी वर्ग से ही करने की मांग की गई। फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग एवं आदिवासी वर्ग के लिए स्कॉलरशिप हेतु ढाई लाख की आय सीमा की बाध्यता खत्म किए जाने की मांग रखी गई।
अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति कल्याण विभाग के मंशा के अनुरूप आदिवासी विकास विभाग बस्तर संभाग के अधीन संचालित छात्रावास /आश्रमों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रावास अधीक्षकों की नियुक्ति की मांग सहित स्थानीय स्तर के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा परिचर्चा पश्चात सम्मेलन संपन्न हुआ। 18 मई से लगातार 15 जून 2023 तक सतत प्रांत व्यापी दौरा का सफल समापन बीजापुर में संपन्न होने पर उपस्थित प्रांतीय सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष,आदिवासी वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया गया। सबने कहा कि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ में नई ऊर्जा, नई उमंग, नई क्रांति लाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा ऐतिहासिक है।
स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष श्री जगबंधु मांझी द्वारा किया गया। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष शिव पुनेम द्वारा किया गया। इस अवसर पर तेलम पांडू, वीरेंद्र मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष तोकापाल, चिन्नाराम आंगनपल्ली सचिव उसूर, कृष्णमूर्ति कलमू, वी रघुवर अध्यक्ष विकासखंड उसूर, राकेश गिरी, समैया कड़ती, रामेश्वर राव पोंडी ब्लॉक उपाध्यक्ष भैरमगढ़, नरेंद्र वाचम, संतोष सकनी , कवल सिंह जुर्री, पनेश्वर सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम बिसेन, मिच्चा पेंटैया, कमल नारायण कुंजाम, गोकरन प्रसाद ठाकुर, बुधराम कुंजाम, एमआर वट्टी, बलराम मिंज, प्रताप कुजूर, विनय उईके सचिव ब्लॉक बीजापुर, मिच्चा शंकर, आत्माराम नेताम, शंकरलाल कतलाम ,धनेश कुंजाम, भानु प्रताप चिडियम, जयंत कुमार हेमला , वीरा राजबाक, दिनेश पोरतक, नारायण चिड़ियम,शांतनु कुरूती, जयंत मौर्य ,जनक लाल नेताम , त्रिपत यालम के साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।