ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकार

प्रधानमंत्री जनधन खाता में रुपया जमा होना हुआ प्रारंभ

shrivastavaComment(0)लाभार्थी खाते के अंतिम अंक के अनुसार निर्धारित तिथि को निकाल सकेंगे पैसाकोरोना वायरस के मद्देनजर कलेक्टर ने सोसिअल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के दिए निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)।  कोरोना वायरस के विश्वव्यापी आपदा से उत्पन्न संकट में राहत के लिए भारत सरकार के घोषणा के अनुसार राज्य की महिलाओं के प्रधानमंत्री जन धन योजना अंतर्गत खोले गए समस्त खातों में 3 माह तक प्रतिमाह 500 रुपए जमा होना प्रारंभ हो गया है। खाते में राशि जमा होने का क्रम खाता संख्या के अंतिम अंक के हिसाब से होगा जिसके अनुसार जिन खातों का अंतिम अंक  0 या 1 है,उन खातों से 4 मई को राशि का भुगतान  किया जाएगा।जिन खातों का अंतिम अंक  2 या 3 है,उन खातों से राशि का भुगतान 5 मई को किया जाएगा।जिन खातों का अंतिम अंक  4 या 5 है,उन खातों से राशि का भुगतान 6 मई को किया जाएगा ।

इसी तरह जिन खातों का अंतिम अंक  6 या 7 है,उन खातों से राशि का भुगतान 8 मई को किया जाएगा।जिन खातों का अंतिम अंक  8 या 9 है,उन खातों से राशि का भुगतान 11मई को किया जाएगा ।

कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार  महिला प्रधानमंत्री जनधन खाता से रुपया निकालने के लिए महिलाओं को अलग-अलग दिनों में खाता संख्या के अंतिम अंक के हिसाब से बैंक,एटीएम,बीसी केंद्र में जाना चाहिए।खातों से राशि ग्राहक सेवा केंद्र अथवा एटीएम से रुपए कार्ड द्वारा भी निकाली जा सकती है।बीसी केंद्र सुबह 7बजे से शाम 7बजे तक खुले रहेंगे और बैंक की शाखाएं अपने नियमित समय पर कार्यरत रहेंगी। यह राशि निर्धारित तारीख के बाद कभी भी निकाली जा सकती है तथा अन्य समस्त योजनाओं के लाभार्थी 11 मई के बाद कभी भी बैंक, एटीएम और बीसी के माध्यम से राशि निकाल सकते हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लाभार्थियों को आहरण हेतु ज्यादा से ज्यादा एटीएम मशीन, रूपए कार्ड द्वारा ही आहरण करना चाहिए। एटीएम ,बैंक शाखा अथवा बीसी केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ करने से बचना चाहिए एवं सभी लोगों को कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाकर खड़ा होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *