नव निर्वाचित महासंघ अध्यक्ष व प्रतिनिधि मंडल ने की नव नियुक्त ऊर्जा मंत्री श्री टी एस सिंहदेव से की मुलाकात
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
अधिवेशन में पारित प्रस्तावों की दी जानकारी
कार्यवाही का दिया भरोसा
छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ की द्वादश अधिवेशन में नव निर्वाचित करिसमिति अपने गठन के साथ ही सक्रिय हो गई तथा बिलासपुर से दुर्ग रायपुर लौटते लौटते ही छत्तीसगढ़ सरकार के नव नियुक्त उप मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री माननीय श्री टी एस सिंहदेव से रात 9 बजे मुलाकात का समय मिल जाने से बिजली कर्मियों की पीड़ा को इंगित करने वाले प्रस्तावों से अवगत कराने का मौका प्राप्त हुआ।
श्री राजपूत एवं साथियों ने माननीय उप मुख्यमंत्री का फूल हार एवं गुलदस्ता भेट कर अभिनंदन किया गया पश्चात प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी दी गई।
*महासंघ अध्यक्ष श्री बलदाऊ सिंह राजपूत ने पुरानी पेंशन योजना बहाली, संविदा नियमितिकरण, आई टी आई डिप्लोमा धारी कर्मियों को टी ए टी डी/कनिष्ठ यंत्रि बनाने, जे ई सहित सभी तकनीकी कर्मियों को 3% तकनीकी भत्ता देने, ठेका कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा देने, 6 वेतन अवरोध भत्ता देने, 4 उच्च वेतन मान देने, वाहन भत्ता पर महंगाई भत्ता देने जैसी ज्वलंत मांगो पर विस्तृत चर्चा की।*
महासंघ प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष श्री बी एस राजपूत, संगठन मंत्री हरीश चौहान, शिवेंद्र दुबे, मनोज शर्मा, अरुण देवांगन्, शंकर नायडू, संतोष दुबे, उपाध्यक्ष सुरेश सिन्हा सहित 35 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

