रायपुर

छ ग सँयुक्त शिक्षक महासंघ का मुख्यमंत्री से मुलाकात ,आगामी आंदोलन स्थगित

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
महासंघ के संचालकगण , प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग प्रांताध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी ,ने बताया कि राज्य के शिक्षक एल बी संवर्ग चार सूत्रीय मांगों में शामिल सहायक शिक्षक एल बी के वेतन विसंगति, अनु जाति जनजाति को पदोन्नति में आरक्षण ,पेंसन के लिए नियमों में संशोधन ,स्थानांतरित शिक्षक के वरिष्ठता बहाल की मांगों को लेकर 24 जुलाई को प्रान्तीय आंदोलन का एलान किया था ,इसी बीच प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात हेतु समय मांगा गया था , 20 सदसयीय प्रतिनिमण्डल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आधे घंटे मुलाकात कर कर्मचारी मुद्दे पर चर्चा की महासंघ ने मा मुख्यमंत्री के प्रति कर्मचारियों के हित में लिए निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया तथा विशाल गजमाला पहनाकर सम्मानित किया ,उन्होंने लंबित मांगो पर शीघ्र निर्णय लेने का भरोसा दिलाया ,प्रतिनिमण्डल में गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफ़ेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग , प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांताध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी ,शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश शास शिक्षक फेडरेशन ,भूपेंद्र बनाफर प्रांताध्यक्ष सर्व शिक्षक कल्याण संघ ,विक्रम राय प्रांताध्यक्ष शंकुल शैक्षिक समन्वयक संघ ,चेतन बघेल प्रांताध्यक्ष प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ ,कमल दास मुरचुले प्रांताध्यक्ष सँयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ ,धरम बंजारे प्रांताध्यक्ष प्रदेश शिक्षक अधिकार संघ शिव सारथी संयोजक महासंघ ,शामिल रहे उक्त जानकारी नरेंद्र कुमार जांगड़े ने दी