छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा दिनांक 26.07.2023 को खमतराई स्थित पाटीदार भवन में श्रमिक जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा दिनांक 26.07.2023 को खमतराई स्थित पाटीदार भवन में श्रमिक जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। साथ ही योजनांतर्गत विभिन्न हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में पिछले कई वर्षों से योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों एवं लगातार और समय पर अभिदाय जमा करने वाले नियोजकों का सम्मान भी किया गया। उक्त सम्मेलन की अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष श्री शफी अहमद जी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी, महापौर श्री नंद लाल देवांगन जी मंडल के माननीय सदस्य श्री शारिक रईस खान, श्री मनोज सिंह ठाकुर, श्री नरेश गड़पाल, श्री सुरेश मसीह, श्री मदन तालेड़ा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कल्याण आयुक्त श्री एस. एल. जांगड़े जी, मंडल के अधिकारी / कर्मचारीगण व बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में शैक्षणिक छात्रवृत्ति के 103 हितग्राहियों को 4 लाख 9 हजाररूपये एवं निःशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत 71 लोगों को 2 लाख 59 हजार636 रूपये सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में वितरित किया गया। उक्त वितरण केदौरान समस्त हितग्राहियों एवं कारखानों / संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा श्रमिक सम्मेलन के आयोजन हेतु माननीय अध्यक्ष महोदय एवं श्रम कल्याण मंडल का सहृदय अभिनंदन एवं तालियों के साथ आभार व्यक्त किया गया। माननीय अध्यक्ष श्री शफी अहमद द्वारा छ०ग० श्रम कल्याण मंडल में अधिक से अधिक संगठित क्षेत्रों के कर्मचारियों / श्रमिकों का पंजीयन कराये जाने वमंडल द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक परिवार तक पहुंचाने काआवाहन किया गया। साथ ही माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा बिरगांव नगर निगम क्षेत्रमें एक श्रम अन्न केन्द्र जल्द खुलवाने का आश्वासन दिया गया।