समस्त शासकीय इंजीनियरिंग एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कार्यरत अंशकालीन सहायक प्राध्यापकों एवं अंशकालीन
सरकार से मांग
समस्त शासकीय इंजीनियरिंग एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कार्यरत अंशकालीन सहायक प्राध्यापकों एवं अंशकालीन व्याख्याताओं का स्थायीकरण करते हुए 65 वर्ष आयु तक जॉब गारंटी , प्रति कालखण्ड 800 रु के स्थान पर निश्चित मासिक वेतन तथा शासकीय कर्मचारी अधिकारी को मिलने वाली समस्त अवकाश एवं लाभ प्रदान किया जाए। अंशकालीन सहायक प्राध्यापक/ अंशकालीन व्याख्याता के जगह तदर्थ सहायक प्राध्यापक/ तदर्थ व्याख्याता शब्द का प्रयोग किया जाए
सामान्य प्रशासन विभाग से मांग
अंशकालीन सहायक प्राध्यापक (इंजीनियरिंग कॉलेज) – 3 एवं अंशकालीन व्याख्याता (पॉलिटेक्निक) – 32 जिसमें कुल सहायक प्राध्यापक एवं व्याख्याता की संख्या 365 है, सामान्य प्रशासन विभाग के पास संस्था द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती है क्योंकि सामान्य प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रारूप में अंशकालीन शब्द ही नहीं है अतः सामान्य प्रशासन विभाग से आग्रह है कि अंशकालीन शब्द को कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी के प्रारूप मे जोड़ा जाए ताकि सभी संस्थाओं से जानकारी मंगाई जा सके

